मुसीबतों के आने की वजह 21

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*



*पोस्ट 21*



*✏️ मुसीबतों के आने की वजह :-*

 सरकारे ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं अल्लाह तआला मुमिनीन में से विलायत और मारिफत वाली एक जमाअत को बलाओं में मुबतला करता है मगर इसलिए कि उन वलियों को बला की वजह से दुआ की जानिब मुतवज्जा करे फिर जब वह औलियाए किराम दुआ करते हैं तो अल्लाह तआला उनकी दुआ को पसन्द फ़रमाता है और उनकी दुआ के बाद उनकी दुआ की क़बूलियत को दोस्त रखता है ताकि उन औलियाए किराम पर मुकम्मल फ़ज़्ल व करम की बारिश फरमाए क्यूँकि मोमिन अल्लाह तआला से दुआ करता है तो फ़ज़्ल व करम खुद अल्लाह तआला से मोमिन की दुआ के कबूल होने की दुआ करते हैं। 
     👉🏻बन्दे को चाहिए कि बला के नाज़िल होने के वक्त अल्लाह तआला के अदब का लिहाज़ रखे,अहकाम को छोड़ने और गुनाहों के करने के ज़ाहिरी और बातिनी बातों को सोचे इसलिए कि कभी ऐसा भी होता है कि गुनाह के सबब बन्दा बला में मुबतला कर दिया जाता है अगर वह बला दूर हो गई तो मक़सूद हासिल हो गया वर्ना चाहिए कि दुआ और गिरया व ज़ारी में हमेशा मशगूल रहे। 
👉🏻यानी अल्लाह तआला की बारगाह में रोता गिड़गिड़ाता रहे और उसके रहमत वाले नामों के ज़रिए उससे दुआ भी करता रहे जैसे या अल्लाहु या रहमान या मन्नान या सत्तार या रहीम या करीम हमारे ऊपर रहम व करम फरमा और हमारे गुनाहों को मिटा कर हम मुसलमानों पर एहसाने अज़ीम फ़रमा आमीन या रब्बल आलमीन बिजाहि सय्यिदिल मुरसलीन अलैहिस्सलातुं वत्तस्लीम 
👉🏻क्यूँकि हो सकता है कि उसका मुसीबत में फंसना इसी लिए हो कि ख़ुदाए तआला से दुआ करता रहे,दुआ के क़बूल होने की देर होने पर खुदाए तआला से बुरा ख्याल न रखे जैसा कि हमने ज़िक्र किया बल्कि दुआ के क़बूल होने का उम्मीदवार रहे क्यूँकि दुआ जुरूर कबूल होगी अगर वह दुआ बन्दे के हक़ में बेहतर है।



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18