हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 01

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*



*पोस्ट 01*



*✏️हजरते हसन बिसरी रहमतुल्लाहि तआला अलैह*

मुहम्मद इब्ने अहमद सईद इब्ने ज़रीउज्जुन्जानी रहमतुल्लाहि
तआला अलैह ने अपनी किताब रौज़तुन्नवाज़िर व नुजहतुल
खवातिर के छटे बाब में उन औलियए किराम का ज़िक्र
फ़रमाया जिन्होंने सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु
की गौसियत के मरतबा की शहादत दी है। मुहम्मद इब्ने अहमद
सईद बयान करते हैं कि सरकारें गौसे आज़म रदियल्लाहु
तआला अन्हु से पहले औलिया अल्लाह में से कोई भी सरकारे
गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु का मुन्किर न था बल्केि
उन औलिया किराम ने सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला
अन्हु की आमद आमद की खुशखबरी दी उन्हीं में से हज़रते
हसन बिसरी रहमतुल्लाहि तआला अलैह जिन्होंने अपने जमाने
से लेकर सरकारे गौसे आज़म शैख़ अब्दुल कादिर जीलानी
बगदादी रदियल्लाहु तआला अन्हु के ज़मानए मुबारक तक साफ़
साफ़ लफ्ज़ों में बयान फ़रमा दिया है कि जितने भी आलिया
अल्लाह गुज़रे हैं सभी ने सरकारे गोसे आज़म शैख अब्दुल
कादिर जीलानी बगदादी रदियल्लाहु तआला अन्हु की बशारत
दी हैं।

*📚(तफरीहुल ख़ातिर)*
*हमारे ग़ौसे आज़म सफा 22*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसीबतों के आने की वजह 21

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18