हुजूर गौसे आज़म के जलाल का असर 10

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*



*पोस्ट 10*



*✏️हुजूर गौसे आज़म के जलाल का असर :*

शैख़ बका इब्ने बतू रहतुल्लाहि तआला अलैह बयान फ़रमाते हैं कि
हज़रते शैख़ अब्दुल कादिर की ख़िदमत में एक शख्स हाजिर
हुआ। उसके साथ एक नौजवान भी था। उस शख्स ने हज़रते
शैख़ अब्दुल कादिर से दरख्वास्त किया कि इस नौजवान के
लिए दुआ फ़रमायें ख़ुदा की कसम यह मेरा बेटा है हालांकि
वह नौजवान उस शख्स का बेटा न था वह झूट बोल रहा था
और दोनों किरदार के लिहाज़ से भी बहुत बुरे थे। हुजूर गौसे
आज़म ग़ज़बनाक हो गए और फरमाने लगे अब नौबत यहाँ
तकं पहुँची है कि तुम लोग मेरे सामने भी झूट बोलने से नहीं
शरमाते। मुआशरा की यह हालत देख कर हुजूर गौसे आज़म
बड़े रंजीदा हुए और जलाल के आलम में घर आ गए। इसके
बाद उन दोनों बदकिरदार आदमियों के घरों में आग के शोले
भड़क उठे यहाँ तक कि ये शोले फैलते गए और शहर के
काफी हिस्सों को अपनी लपेट में ले लिया। हज़रते शैख़ बका
इब्ने बतू फरमाते हैं मुझे यूँ मालूम हो रहा था कि बग़दाद पर
ख़ुदाए तआला के अज़ाब की. अलामात ज़ाहिर हो रही हैं और
बादल के टुकड़ों की सूरत में आग बरस रही थी। चुनांचे मैं
हैरानी की हालत में हज़रते शैख़ अब्दुल कादिर के घर आया
देखा कि आप अभी तक ग़ज़बनाक हैं। मैं आपके पास बैठ
गया और दिल चाहता था कि आपसे अर्ज करूँ कि हज़रत
अब अल्लाह की मखलूक पर रहम व करम फ़रमाइये बहुत
कुछ हो गया। मेरी इल्तिजा पर हज़रते शैख़ अब्दुल कादिर का
गुस्सा ठंडा हो गया तो मैंने देखा कि मुसीबतों के बादल छट
गए और आग बुझ गई।

*📚(खुलासतुल मफ़ाख़िर)*
*हमारे ग़ौसे आज़म सफा 201*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसीबतों के आने की वजह 21

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18