एक ही वक़्त में कई जगहों पर तशरीफ़ ले गए 12
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*
*पोस्ट 12*
*✏️एक ही वक़्त में कई जगहों पर तशरीफ़ ले गए !*
एक रिवायत में है कि रमज़ान का महीना था। एक ख़ादिम के
हुजूर गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की बारगाह में
हाज़िर होकर अर्ज़ किया हुजूर मेरी तमन्ना हैं कि आज मेरे
ग़रीबख़ाने पर रोजा इफ़तार फ़रमायें। सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु ने मन्जूर फ़रमा लिया। वह ख़ादिम
खुशी खुशी वापस चला गया। उसके बाद एक दूसरे ख़ादिम
ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने भी यही ख्वाहिश जाहिर की
कि आज मेरे यहाँ इफ़तार फ़रमायें। सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु ने उनकी भी दावत कबूल फ़रमा ली।
उनके जाते ही तीसरे ख़ादिम आए और आजिज़ी के साथ
उन्होंने भी यही दरख्वास्त की। सरकारे गौसे आजम रदियल्लाहु
तआला अन्हु ने उनसे भी वादा फ़रमा लिया। इसी तरह सत्तर
अकीदतमन्द आए और हर एक ने यही अर्ज़ किया कि हुजूर
आज शाम को इफतारी मेरे गरीबख़ाने पर फ़रमायें और सरकारे
गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु ने किसी का भी दिल न
तोड़ा और सबसे वादा फरमाते गए। जब इफ़तार का वक़्त
आया तो हुजूर एक ही वक्त में हर एक के यहाँ रौनक
अफ़रोज़ हुए और रोजा इफ़तार किया। सुबह को जब
अकीदतमन्द इकट्ठा हुए तो एक ने दूसरे से फन के साथ बयान
किया कि कल हुजूर गौसे आज़म का मेरे ऊपर बड़ा करम हुआ
कि मेरे गरीबख़ाने पर रोजा इफ़तार फरमाया। दूसरे ने कहा तुम
ग़लत कहते हो कल तो सरकारे गौसे आज़म मेरे यहाँ तशरीफ ले
गए थे और मेरे गरीबख़ाने पर रोजा इफतार फ़रमाया था।
गरज़ यह कि वह जितने भी दावत देने वाले थे सभी जमा हो गए और
, आपस में बहस होने लगी। जब सब मदरसे में पहुँचे तो मदरसे वालों ने कहा
कल तो सरकारे गौसे आजम ने मदरसे से बाहर कदम भी नहीं निकाला, यहीं
मौजूद रहे और मदरसे ही में इफतार किया।
आख़िर में सब लोग सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु
तआला अन्हु की ख़िदमत में हाज़िर हुए और अर्ज करने
लगे कि हुजूर यह क्या बात है। सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु ने फरमाया इसमें तअज्जुब की क्या
बात है? अल्लाह तआला ने औलिया अल्लाह को इतनी
ताकत बख़्शी है कि वह एक ही वक़्त में बहुत से मकामात
पर पहुँच सकते हैं।
📚 *हमारे ग़ौसे आज़म सफा 210-211*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC*_🤲 मसलके आला हज़रत पे क़ायम रहों_*
*_♦️ज़िन्दगी दी गई है इसी के लिए_*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें