हमेशा के लिए रेज़िश का आना बन्द 13
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*
*पोस्ट 13*
*✏️ हमेशा के लिए रेज़िश का आना बन्द*
🔮 हज़रते अब्दुल्लाह इब्ने अहमद मन्जूर कनानी रहमतुल्लाहि तआला अलैह फ़रमाते हैं कि एक दिन मैं सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की बारगाह में हाज़िर था उस वक्त शैख़ मुहम्मद को छींक आई और रेज़िश यानी नाक का पानी निकल आया उन्होंने झट रुमाल से साफ़ कर लिया मगर इस पर उन्हें सख़्त शर्म महसूस हुई और दिल में कहने लगे कि मुझे ऐसे पाकीज़ा दरबार में नाक साफ़ नहीं करनी चाहिए क्यूँकि यह अदब के ख़िलाफ़ है !
🌟 मगर वाह रे निगाहे हज़रते गौसियत मआब का कश्फ़ कि शैख़ मुहम्मद के दिल की इस बात को जान लिया और फ़रमाया ऐ मुहम्मद कोई हर्ज़ नहीं है ! घबराओ मत आज से तुम्हें कभी थूक और रेज़िश नहीं आएगी !
💎 शैख़ मुहम्मद इस वाकिए के बाद काफ़ी अर्से तक ज़िन्दा रहे मगर पूरी ज़िन्दगी में उसके बाद उन्हें थूक और रेजिश कभी न आई हत्ताकि खांसी व नज़ले की हालत में भी उन्हें बलगम तक न आया !
*📚 हमारे ग़ौसे आज़म, सफ़ह- 187*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें