पैदा होते ही अहकामे शरीअत का इहतिराम 04

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*



*पोस्ट 4*

*✏️पैदा होते ही अहकामे शरीअत का इहतिराम* 

हज़रते फ़ातिमा उम्मुल खैर बयान फ़रमाती हैं कि
विलादत के साथ अहकामे शरीअत का इस कद्र इहतेराम था
कि मेरा बेटा अब्दुल कादिर रमज़ान भर दिन में कतई दूध नहीं
पीता था। एक मरतबा अब्र की वजह से 29 शाबान को चाँद
नहीं दिखाई पड़ा तो लोग शक में पड़ गए। कुछ लोग सरकारे
गौसे आज़म की वालिदा माजिदा हज़रते उम्मुल खैर की बारगाह
में हाज़िर हुए और दरयाफ्त किया कि क्या आपके बेटे ने
आज दूध पी लिया? तो हज़रते फ़ातिमा उम्मुल खैर ने फ़रमाया
कि आज मेरे बेटे अब्दुल कादिर ने सहरी के वक्त से दूध
नहीं पिया है तो लोगों को यकीन हो गया कि चाँद निकल
आया और आज रमज़ान शरीफ़ की पहली तारीख है। बाद में
शरई शहादत से यह साबित भी हो गया कि चाँद निकल आया
था। और ख़ुद हज़रते गौसे आजम रदियल्लाहु तआला अन्हु की
वालिदा मुहतरमा का बयान है कि दूध पीने के ज़माने में मेरे
बेटे अब्दुल कादिर की यह हालत थी कि मेरा बेटा साल के
तमाम हिस्सों में दूध पीता लेकिन ज्यूँ ही रमज़ान शरीफ़ शुरू
होता तो मेरा बेटा अब्दुल कादिर सहरी के वक्त से इफ़तारी
के वक्त तक हरगिज़ कुछ खाता पीता नहीं था लेकिन ज्यूँ ही
हम लोग इफतारी करते तो मेरा बेटा भी दृध पीता।

*📚हमारे ग़ौसे आज़म सफा 60*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसीबतों के आने की वजह 21

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18