दीनी उलूम हासिल करने की ख़ातिर जीलान से कूच 05
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*
*पोस्ट 5*
*_✏️दीनी उलूम हासिल करने की ख़ातिर जीलान से कूच_*
हज़रात! अभी सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला
अन्हु कमसिन ही थे कि वालिदे गिरामी हज़रते शैख़ अबू सालेह
रदियल्लाहु तआला अन्हु का इन्तेकाल हो गया फिर सरकारे
गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु और आपके छोटे भाई
अबू अहमद अब्दुल्लाह रहमतुल्लाहि तआला अलैह की परवरिश
और तालीम व तरबियत का सारा इन्तेज़ाम सरकारे गौसे
आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की वालिदा माजिदा ही ने
फ़रमाया। हज़रते अबू अहमद अब्दुल्लाह तो नौजवानी ही में
इन्तेकाल फरमा गए मगर सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु
तआला अन्हु अपने वतन जीलान शरीफ़ में रह कर अट्ठारह
बरस की उम्र शरीफ़ तक मुख़्तलिफ़ दर्सगाहों में हाज़िर होकर
अपने उस्ताज़ों से इल्म हासिल फ़रमाते रहे, सात बरस की उम्र
शरीफ़ में .कुआन मजीद हिफ़्ज़ कर लिया फिर उलूमे अरबिया
के हासिल करने में मशगूल हो गए। और साथ ही साथ आप
को अपनी ज़मीन और घर के दूसरे कामों को संभालना पड़ता
था और इन कामों से फ़ारिश होकर जो वक़्त मिलता था उसे
वालिदा मुहतरमा की ख़िदमत में सर्फ किया करते थे।
*📚हमारे ग़ौसे आज़म सफा 63_*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें