दीनी उलूम हासिल करने की ख़ातिर जीलान से कूच 06
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*
*पोस्ट 6*
*✏️दीनी उलूम हासिल करने की ख़ातिर जीलान से कूच*
ज़िन्दगी की गाड़ी इसी तरह चल रही थी कि एक मरतबा
सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु ने ख्याल फरमाया
कि रोज़ी हासिल करने के लिए हमें कुछ करना चाहिए। चुनांचे
एक दिन हल और बैल लेकर खेत की तरफ चले। तो रास्ते
में बैल ने मुड़ कर अर्ज़ किया कि ऐ अब्दुल कादिर आप इस
लिए नहीं पैदा किए गए और न आपको इसका हुक्म दिया
गया है। तब हुजूर गौसे आज़म डर कर अपने मकान पर लौट
आए और मकान की छत पर चढ़ गए। तो उस वक्त अल्लाह
तआला ने हुजूर गौसे आज़म के सामने से तमाम पर्दो को हटा
दिया। तो हुजूर गौसे आज़म ने देखा कि हाजी लोग अरफ़ात
के मैदान में खड़े हैं। फिर हजूर गौसे आज़म अपनी वालिदा
माजिदा के पास हाज़िर हुए और अर्ज़ किया कि हुजूर आप
मुझको अल्लाह के लिए अपना हक बख़्श दीजिए और मुझे
इजाज़त दीजिए कि मैं बगदाद जाकर वहाँ इल्म हासिल करूँ
और बुजुर्गों की ज़ियारत करूँ। तो वालिदा माजिदा ने सबब
पूछा तो हुजूर गौसे आज़म ने वह सब कुछ बता दिया जो नवीं
ज़िलहिज्जा को उनके साथ गुज़रा। यह सुनकर वालिदा मुहतरमा
रोने लगीं और अस्सी दीनार लाई जो
हुजूर गौसे आजम के वालिदे माजिद रदियल्लाहु तआला अन्हु छोड़ कर फौत हुए थे।
वालिदा मुहतरमा ने चालीस दीनार तो छोटे भाई के लिए रख
लिए और चालीस दीनार हुजूर गौसे आज़म को सदरी में बगल
के नीचे सी दिए और अहद लिया कि बेटा अब्दुल कादिर
किसी हाल में भी झूट न बोलना बल्कि हमेशा सच ही बोलना
फिर दरवाजे तक रुखसत करने के लिए तशरीफ़ लाई और
फरमाने लगी कि ऐ बेटा अब्दुल कदिर अब तुम जाओ और
अल्लाह अज्जावजल्ल के लिए मैं तुमसे अलग होती हैं, अब
तुम्हारा यह चेहरा कियामत तक न देगी। उसके बाद हुजूर
गौसे आज़म एक काफिले के साथ बगदाद को रवाना हो . गए।
फायदा : एक माँ के लिए ऐसे होनहार फरज़न्द को अपने से
जुदाई की इजाज़त देना कोई आसान काम नहीं था मगर दीन
की खातिर उस मुक़द्दस ख़ातून ने नेक दुआओं के साथ बेटे
को इल्मे दीन हासिल करने के लिए सफ़र की इजाजत दे दी।
सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की वालिदा
माजिदा के इस नेक काम से मुसलमान औरतों को सबक़
हासिल करना चाहिए और अपनी औलाद को दीनी तालीम के
लिए दिल की दुआओं के साथ मौक़ा देना चाहिए।
*📚हमारे ग़ौसे आज़म सफा 63-64*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें