हुसूले इल्म और आपके उसताद हज़रात 07

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ 🥀*



*पोस्ट 7*



*✏️हुसूले इल्म और आपके उसताद हज़रात*

बगदादे मुक़द्दस पहुँच कर सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु
तआला अन्हु वहाँ के मशहूर मदरसा अरबिया जमिआ
निज़ामिया में एक तालिबे इल्म की हैसियत से दाखिल हुए और
बड़े बड़े मशहूर उलमाए किराम को दर्सगाह में हाज़िर होकर
इल्मे दीन को मुकम्मल फ़रमाया
हज़रत अल्लामा अबू
जकरिया यहया इब्ने अली से अरवी जवान हासिल की और
हज़रत अल्लामा अली इब्ने अकील और मुहम्मद इब्ने काज़ी
अबू याला और काज़ी अबू सईद महज़मी वगैरह उलमाए
किराम से फिक्ह और उसूले फिक्ह को तालीम हासिल की
और हज़रत अल्लामा अबू गालिब मुहम्मद इब्ने हसन बाकिलानी
वगैरह तकरीबन सत्रह मुहद्दीसीने किराम की दर्सगाहों में हाज़िर
होकर इल्मे हदीस पढ़ कर मुकम्मल महारत हासिल फ़रमाई
और तमाम राइज उलूम में पूरी पूरी महारत हासिल कर ली
और अपने दौर के आलिमे बेमिसाल बन गए और हर तरफ़
आपके इल्मी कमाल का सिक्का बैठ गया। चुनांचे ख़ुद हुजूर
सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु अपने कसीदए
गौसिया में इरशाद फरमाते हैं जिसका मतलब यह है कि "मैं
इल्म पढ़ता रहा यहाँ तक कि कुतुब हो गया और तमाम
मौलाओं के मौला अल्लाह अज्जावजल्ल की तरफ़ से मुझे
भलाई के ख़ज़ाने हासिल हो गए। सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु के इन उस्ताज़ों के अलावा दूसरे बाज़
चन्द मशहूर उस्ताजे गिरामी के मुबारक नाम ये हैं :हज़रते शैख़ हम्माद, हज़रते अबुल ख़त्ताब, हज़रते महफूज़
इब्ने अहमद अलकलूज़ानी, हज़रते अबू सअद मुहम्मद इब्ने
अब्दुल करीम, हज़रते अबुल गनाएम इब्ने मैमून, हज़रते अबुर्ल
कासिम अल करखी, हज़रते अबू उस्मान अल इसफ़हानी, हज़रते
अबुल - बरकात हिबतुल्लाह, हज़रते अबुल इज्जुल हाशमी,
हज़रते अबुल मन्सूर इब्ने अबी गालिंब, हज़रते अबुल बरकात
अल आकूली, (रिदवानुल्लाहि तआला अलैहिम अजमईन)
नोट : बाज़ रिवायात में अल महज़मी की जगह अल मखजूमी
अबू सईद की जगह अबू सअद है।

*📚हमारे ग़ौसे आज़म सफा 64-65*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसीबतों के आने की वजह 21

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18