महबूबे सुब्हानी हुजूर गौसे आज़म जीलानी के कमालात व करामात08

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हमारे ग़ौसे आज़म رضی اللہ عنہ🥀*



*पोस्ट 8*



*✏️महबूबे सुब्हानी हुजूर गौसे आज़म जीलानी के कमालात व करामात*

*तू है वह गौस कि हर गौस है शैदा तेरा*
*तू है वह गौस कि हर गौस है प्यासा तेरा*
*क्यूँ न कासिम हो कि तू इब्ने अबिल कासिम है*
*क्यूँ न कादिर हो कि मुख्तार है बाबा तेरा*

सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की करामात
व कमालात किताबों के अन्दर इतने ज्यादा लिखे हुए हैं कि
शायद ही किसी दूसरे वली. की इतनी करामतें होंगी।
हज़रते इमाम याफ़िई रहमतुल्लाहि तआला अलैह बयान
फ़रमाते हैं कि सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु
की करामात शुमार से बाहर हैं। अकसर करामतें तवातुर के
मरतबे को पहुँची हुई हैं। (तवातुर औलियाए किराम और
उलमाए किराम की ज़बान में ऐसे वाकिए को कहते हैं जिस
वाकिए को बयान करने वाले हर ज़माने में बहुत से औलियाए
किराम और बेहतरीन किस्म के उलमाए किराम रहे हों। मिसाल
के तौर पर सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की
मशहूर करामत कि सरकारे गौसे आज़म ने फ़रमाया मेरा यह
कदम तमाम औलिया अल्लाह की गर्दन पर है तो हुजूर गौसे
पाक की इस अज़ीमुश्शान करामत को हर ज़माने के औलियाए
किराम और उलमाए किराम ने लोगों में बयान फ़रमाया। इस
तरह के वाकियात को तवातुर कहते हैं।)
मुहक्किक अलल इतलाक हज़रते शैख़ अब्दुल हक साहब
मुहद्दिस देहलवी रहमतुल्लाहि तआला अलैह सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु के ज़माने में रहने वाले एक मशहूर वली हज़रते अली इब्ने हीती रहमतुल्लाहि तआला अलैह की
रिवायत नक्ल फरमाते हैं
"मैंने अपने ज़माने में सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु
तआला अन्हु से ज़्यादा करामात वाला किसी दूसरे वलीउल्लाह
को नहीं देखा। जो शख्स जिस वक्त सरकारे गौसे आज़म
रदियल्लाहु तआला अन्हु से चाहता करामत देखता और कभी
सरकारे गौसे आज़म से ज़ाहिर होती थी कभी सरकारे गौसे
आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु में।
सरकारे गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु के फज़ाइल
कमालात और आपकी बेशुमार करामात में से कुछ यहाँ
पेश की जा रही हैं।

*📚हमारे ग़ौसे आज़म सफा 175-176*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसीबतों के आने की वजह 21

नज़रे मुबारक 17

सय्यिदुना ग़ौसे आज़म रदिअल्लाहु तआला अन्हु की तशरीफ़ आवरी के मुबारक हालात 18